भागलपुर में लापता बुजुर्ग का नहीं मिला कोई सुराग:थाने में आवेदन देकर परिजनों ने सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार; 18 जनवरी को घर से निकले थे

Feb 2, 2026 - 13:30
 0  0
भागलपुर में लापता बुजुर्ग का नहीं मिला कोई सुराग:थाने में आवेदन देकर परिजनों ने सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार; 18 जनवरी को घर से निकले थे
भागलपुर के पीरपैंता थाना क्षेत्र से एक बुजुर्ग पिछले 17 दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने थाने में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया। मामाल सुंदरपुर गांव का है। लापता बुजुर्ग मोहम्मद शेख सकुर(80) के पुत्र मोहम्मद वाहिद ने बताया कि पिताजी 18 जनवरी को दोपहर 1 बजे के करीब घर से निकले थे। हमलोगों ने सोचा कि शायद किसी परिचित के यहां गए होंगे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां खोजा। कहीं कुछ पता नहीं चला। उम्र अधिक होने के कारण उनकी सेहत की भी चिंता है। पिताजी के पास एक कागज है, जिसमें परिवार के सदस्यों का नंबर लिखा हुआ है। ताकि किसी को मिलने पर संपर्क किया जा सके। इसके बावजूद अभी तक कोई सूचना नहीं मिल सकी है। आसपास के थानों से किया संपर्क आवेदन के आधार पर पीरपैंती पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना साझा कर रही है और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल पाने से चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। आम जनता से सहयोग की अपील परिजनों ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को मोहम्मद शेख सकुर कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9939193534, 9955510508, 7859055581 पर संपर्क करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News