सीवान में चैंबर ऑफ कॉमर्स का गठन:DM ने किया उद्घाटन, व्यापारिक समस्याओं के समाधान की उम्मीद
सीवान में व्यापार और उद्योग को संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बिहार इकाई के अंतर्गत सीवान शाखा, सीवान चैंबर ऑफ कॉमर्स का गठन और उद्घाटन समारोह होटल सैफायर इन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस स्थापना समारोह का उद्घाटन सीवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यवसायी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह में जिले के व्यापारिक प्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सीवान चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का चयन किया स्थापना समारोह के दौरान सर्वसम्मति से सीवान चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें सी. ए. कुमार गन्धर्व को संस्थापक अध्यक्ष, सत्यम जैन को सचिव, अजय कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा रुपेश कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। नई टीम के चयन के साथ ही जिले के व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं को एक संगठित मंच के माध्यम से प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे इस अवसर पर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से जुड़े अजय गुप्ता, मुकेश कुमार जैन और पवन भगत ने कहा कि सीवान में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के गठन से स्थानीय व्यवसायियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि टैक्स, लाइसेंस, बुनियादी सुविधाओं, व्यापारिक नियमों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी दिक्कतों को अब एक साझा मंच के जरिए उठाया जाएगा। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने नवगठित टीम को बधाई दी वहीं उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने नवगठित टीम को बधाई दी और कहा कि जिला प्रशासन उद्योग एवं व्यापार के विकास के लिए सदैव सहयोग को तत्पर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के माध्यम से आने वाले सुझावों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और हर संभव मदद दी जाएगी। समारोह के अंत में उपस्थित व्यवसायियों ने इसे सीवान के व्यापारिक इतिहास में एक नई शुरुआत बताते हुए कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स आने वाले समय में जिले के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0