भागलपुर में चरवाहे की 20 मिनट तक लाठी से पिटाई:पशुओं को लेकर खेत गया था चरवाहा, नींद आई तो सोया; आरोपी ने ताबड़तोड़ बरसाई लाठियां

Sep 16, 2025 - 16:30
 0  0
भागलपुर में चरवाहे की 20 मिनट तक लाठी से पिटाई:पशुओं को लेकर खेत गया था चरवाहा, नींद आई तो सोया; आरोपी ने ताबड़तोड़ बरसाई लाठियां
भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पशु चरवाहे को सोते समय लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मिल्की गांव की है। पीड़ित अशोक यादव रोजाना की तरह अपने पशुओं को चराने नदी किनारे गए थे। पशुओं को नदी में छोड़कर अशोक यादव पास के अड्डे पर सो गए। इसी दौरान गांव का पुगलू यादव वहां पहुंचा। उसने सोए हुए अशोक यादव पर लाठी से लगातार 20 मिनट तक हमला किया। अशोक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी मौके से फरार हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मायागंज किया रेफर हमले में अशोक यादव बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें पहले सन्हौला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अशोक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। आरोपी ने तीन साल पहले पीड़ित के बेटे पर भी किया था हमला 3 साल पहले आरोपी पुगलू यादव ने अशोक के बेटे विक्रम यादव को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल किया था। उस समय गांव की पंचायत में मामला सुलह करा दिया गया था। पीड़ित की पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि इलाज के बाद आरोपी के खिलाफ सन्हौला थाने में मामला दर्ज कराएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News