बेलदौर में महागठबंधन की अहम बैठक:कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील

Oct 23, 2025 - 16:30
 0  0
बेलदौर में महागठबंधन की अहम बैठक:कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील
खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश निषाद की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेलदौर के फुलवरिया में हुई। बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ-साथ जिले के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। सीपीआई के जिला सचिव पुनीत मुखिया भी इस दौरान उपस्थित रहे। बूथों और पंचायतों को मजबूत करने पर जोर सभी वक्ताओं ने अपने-अपने बूथों और पंचायतों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही उनकी ताकत है, जिसके बल पर वे आगे बढ़ रहे हैं। निषाद ने बेलदौर को सुंदर, समृद्ध, विकसित और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया, साथ ही सभी को सम्मान के साथ सेवा करने का वादा भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News