बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर बनेगा दूसरा निकास द्वार

Oct 9, 2025 - 04:30
 0  0
बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर बनेगा दूसरा निकास द्वार
सिटी रिपोर्टर| बेगूसराय बुधवार को सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन द्वारा सोनपुर–बेगूसराय रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड की समग्र स्थिति का अवलोकन करते हुए पथ, सिग्नल, ओएचई, स्टेशन परिसर आदि से संबंधित विभिन्न संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। इस क्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बेगूसराय, बरौनी एवं शाहपुर पटोरी स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा एवं स्टेशन पर उपलब्ध अन्य बुनियादी ढांचों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडल के अन्य शाखा अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान पाए गए बिंदुओं पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं संतोषजनक यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर होगा यात्री सुविधाओं का विस्तार डीआरएम ने प्रशासनिक अमले के साथ बेगूसराय रेलवे स्टेशन का एक घंटे तक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म एक से दूसरे निकास द्वार बनाने की संभावना को भी देखा। उन्होंने इस दौरान कहा कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक और दो पर यात्री शेड जल्द लगवाया जाएगा। स्टेशन के पूर्वी भाग में बन रहे नए भवन का भी उन्होंने जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मंडल के अधिकारी और स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News