बिहपुर विधायक बने पंचायती राज समिति के सदस्य:विधानसभा सचिवालय द्वारा नियुक्त किया गया, 31 मार्च 2026 तक रहेगा कार्यकाल

Dec 14, 2025 - 13:30
 0  0
बिहपुर विधायक बने पंचायती राज समिति के सदस्य:विधानसभा सचिवालय द्वारा नियुक्त किया गया, 31 मार्च 2026 तक रहेगा कार्यकाल
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र को बिहार विधानसभा द्वारा गठित जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति विशेष वर्ष 2025-26 की शेष अवधि के लिए की गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह समिति पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों से संबंधित विषयों पर निगरानी, समीक्षा और सुझाव देने का महत्वपूर्ण कार्य करेगी। समिति का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक निर्धारित किया गया है। इंजीनियर शैलेन्द्र को प्रशासनिक मामलों, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों का गहन अनुभव है। समिति के सदस्य के रूप में उनकी सक्रिय भूमिका से पंचायती राज व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग मिलने की अपेक्षा है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों सहित जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार, जिलामंत्री रूपेश रूप, मंडल उपाध्यक्ष ब्यास मिश्र और जिला मीडिया प्रभारी सह युवा नेता शुभम कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और दृष्टिकोण से स्थानीय शासन प्रणाली को नई मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News