बीटेक की स्टूडेंट ने सुसाइड किया,लिखा- सब खत्म हो गया:आत्महत्या से पहले मां को 10 बार वीडियो कॉल कर कहा आई लव यू मम्मी

Dec 17, 2025 - 08:30
 0  0
बीटेक की स्टूडेंट ने सुसाइड किया,लिखा- सब खत्म हो गया:आत्महत्या से पहले मां को 10 बार वीडियो कॉल कर कहा आई लव यू मम्मी
पूर्णिया में बीटेक फर्स्ट ईयर की एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने अपनी मां को 10 बार वीडियो कॉल किया। हर बार कॉल करके उसने कहा कि, मम्मी आई लव यू। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मृत लड़की की पहचान सुजाता कुमारी(19) के रूप में हुई है। वो सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी। लड़की ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि, मम्मी मुझे माफ करना, मेरा जिन्दगी खतम हो गई। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए फंदे से लटकी मिली लाश, फर्श पर पड़ा था खाना और मोबाइल सुजाता दरभंगा की रहने वाली थी। वो 26 जुलाई 2025 से पीजी गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। मंगलवार की सुबह लड़की के सुसाइड की सूचना पर जब पुलिस कमरे में गई तो सुजाता फंदे से लटकी हुई थी। खाना फर्ज पर ढक कर रखा हुआ था। सुजाता का मोबाइल भी फर्श पर ही गिरा हुआ था। पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली तो उसे एक नीली डायरी मिली। सुजाता ने मरने से पहले इस डायरी में ही सुसाइड नोट लिखा था। दरवाजा तोड़कर घुसे हॉस्टल के लोग सुबह सुजाता की मां उसे लगातार फोन कर रही थी, लेकिन वो फोन नहीं उठा रही थी। उसके बाद सुजाता की मां ने हॉस्टल के संचालक को फोन किया। संचालक कुछ लोगों के साथ सुजाता के कमरे के पास पहुंचे। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी सुजाता ने कोई रिस्पॉंस नहीं दिया। उसके बाद संचालक ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाने के बाद सभी दंग रह गए। सुजाता फंद पर लटकी थी। घबराकर सभी बाहर निकले और पुलिस और सुजाता के घर वालों को इसकी जानकारी दी। मां बोली- वो पढ़ने में तेज थी, सुसाइड क्यों किया पता नहीं मृतका की मां ने बताया कि सोमवार रात में ही सुजाता ने उन्हें वीडियो कॉल किया था। इसमें उसने 10 बार अपने प्यार का इजहार किया था। सुबह उसकी मौत की सूचना आई। हालांकि कल रात बात करने के दौरान सुजाता ने शरीर में कमजोरी होने की बात कही थी। मां ने कहा सुजाता पढ़ने में काफी तेज थी। दरभंगा कॉलेज में पढ़ने के दौरान भी उसकी कोई शिकायत नहीं मिली थी। उसने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण हम लोगों को भी पता नहीं है। पुलिस बोली- लड़की डिप्रेशन में होगी मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने कहा कि, शुरुआती जांच में लगता है कि, लड़की डिप्रेशन में थी। बाकी हमारी टीम हर पहलु पर जांच कर रही है। सुसाइड नोट मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News