'बिहार में राजग के पक्ष में चल रही हवा':बेतिया में सांसद संजय जायसवाल बोले- 'PM मोदी और CM नीतीश को जनता का विश्वास हासिल'

Oct 6, 2025 - 20:30
 0  0
'बिहार में राजग के पक्ष में चल रही हवा':बेतिया में सांसद संजय जायसवाल बोले- 'PM मोदी और CM नीतीश को जनता का विश्वास हासिल'
बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि घोषणा के बाद पश्चिम चंपारण के सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा है कि, 'पुरे बिहार में राजग के पक्ष में हवा चल रही है। राजग के पांचों दल मिलकर पुरे बिहार में हर हाल में इस बार निर्धारित लक्ष्य 225 को पुरा करेंगे।' वे देर शाम अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। डा. जायसवाल ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता का विश्वास हासिल है। बिहार में विकास का काफी काम हुआ है। इन कामों का चर्चा पुरे देश में है।' 'एक करोड़ लोगो को रोजगार देने का लक्ष्य' उन्होंने आगे कहा, 'बिहार में महिलाओं को रोजगार के लिए दस हजार रुपए दिए गए हैं। 2020 के चुनाव में जो हमार लक्ष्य निर्धारित किया गया था और जनता से जो वायदा किया गया था उसको पुरी तरह से अनुपालन किया गया है। इस बार सरकार ने एक करोड़ लोगो को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसे हमलोग निश्चित तौर पर पुरा करेंगे। बिहार के मतदाताओं में काफी उत्साह है।' 'शत प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था' उन्होंने चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हुए कहा कि, 'पहली बार शत प्रतिशत बुथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। किसी भी बुथ पर कोई भी गड़बड़ी होगी तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सामने नजर आ जाएगा। वोटर को सुविधा दी गई है कि अपने इलेक्शन एजेंट से सीधे बात कर सके। चुनाव आयोग ने पूरी पारदर्शिता बरतने का भी वादा किया है।' मौके पर BJP नेता आनंद सिंह, रवि सिंह, विजय चौधरी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News