बिहार का पहला मॉडर्न श्मशान घाट:पटना में दो तालाबों के बीच शिव प्रतिमा, मोक्ष-बैकुंठ द्वार ले रहा आकार; कांसे से बना रहे ओम चिन्ह
बिहार का पहला मॉडर्न श्मशान घाट पटना के बांस घाट में बन रहा है। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र श्मशान घाट के दो द्वार हैं, जो अब आकार ले रहे हैं। इस श्मशान घाट में एक मोक्ष द्वार और दूसरा बैकुंठ द्वार बनाया जा रहा है। दिन रात कारीगर इस द्वार को बनाने के काम में लगे हुए हैं। दोनों द्वार में कांसे से बना ओम चिन्ह भी स्थापित किया जाएगा। दोनों द्वार करीब 46.58 फीट ऊंचा है। पटना स्मार्ट सिटी और बुडको इस पूरे श्मशान घाट को तैयार करा रहे हैं। इसकी कुल लागत 89.40 करोड़ रुपए है। दो तालाबों के बीच स्थापित हुई शिव की प्रतिमा दूसरी ओर इस शमशान घाट के परिसर में दो तालाबों के बीच 12 फुट ऊंची शिव की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। इस प्रतिमा को तमिलनाडु के आदियोगी के तर्ज पर तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए जालंधर से कारीगर आए हैं। इसे फाइबर मटेरियल से बनाया गया है। अब इस प्रतिमा के आगे की तरफ रास्तों पर ग्रीन एरिया को डेवलप किया जा रहा है। इतना ही नहीं, भगवान शिव की जटाओं से पानी निकलता दिखाई देगा और साथ ही आसपास लाइटिंग भी की जाएगी। यहां चार इलेक्ट्रिक क्रीमेसन ओवन इंस्टॉल कर दिया गया है। 4.5 एकड़ में फैला है पहला मॉडर्न श्मशान घाट पहला मॉडर्न श्मशान घाट 4.5 एकड़ में फैला है। यह पिछले श्मशान घाट से तीन गुना बड़ा है, जो केवल 1.24 एकड़ में फैला था। इसमें दो वेटिंग हॉल, दो प्रार्थना कक्ष, दो पूजा कक्ष, एक प्रशासनिक कार्यालय, एक कैंटीन, एक मंदिर और स्टाफ क्वार्टर होंगे। इसके साथ ही यहां छह ब्लॉक शौचालय, दो चेंजिंग रूम, 40 वर्ग मीटर का सब-स्टेशन, एक शवगृह, पार्किंग स्थल, अंदर की सड़कें और एक सार्वजनिक घोषणा प्रणाली की अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0