बांका में रोड एक्सीडेंट में एक की मौत:स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बहन के घर से लौट रहे थे

Oct 17, 2025 - 12:30
 0  0
बांका में रोड एक्सीडेंट में एक की मौत:स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बहन के घर से लौट रहे थे
बांका के फुल्ली डूमर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर सलैया गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम। मृतक की पहचान मोथाबारी पंचायत के अड़रा गांव निवासी विजय दास (पिता किरण दास) के रूप में हुई है। घायल युवक सिंटू कुमार है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है। घटना के सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घायलों को तत्काल बांका सदर अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने विजय दास को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक धावावरण गांव में अपनी बहन के घर से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार घटना के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News