फायरिंग के 2 आरोपी ने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया:पूर्णिया में 2 महीने से फरार थे दोनों, पुलिस कर रही थी तलाश

Nov 19, 2025 - 10:30
 0  0
फायरिंग के 2 आरोपी ने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया:पूर्णिया में 2 महीने से फरार थे दोनों, पुलिस कर रही थी तलाश
पूर्णिया के खुश्कीबाग बाजार में 8 सितंबर को गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई थी। इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने मंगलवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। ये पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद आरोपी आत्मसमर्पण को मजबूर हुए। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। सरेंडर करने वाले में शहर के सदर थाना क्षेत्र के मिलनपाड़ा खुश्कीबाग निवासी शंकर भगत के बेटे गुड्डू भगत उर्फ स्वर्णदीप भगत और बिट्टू भगत के रूप में हुई है। दोनों की पहले से आपराधिक प्रवृत्ति रही है और इन पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बीते 8 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र ये खुश्कीबाग बाजार इलाके में सड़े बैगन को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और तभी गोलीबारी हो गई। दोनों ने सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया मारपीट के बीच हुई गोलीबारी में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मगर तब तक आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी थी। FIR दर्ज होने के बाद दोनों फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर कई छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिर में पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद दोनों ने सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए सदर थाना की पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। इश्तिहार जारी होने के बाद बढ़ती दबिश को देखते हुए उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा। आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News