पूर्णिया में दहेज के लिए बेटी की हत्या:पिता बोले- दामाद ने पंजाब से आकर किया मर्डर, एक सप्ताह पहले ही बन गई थी मर्डर की प्लानिंग

Nov 19, 2025 - 15:30
 0  0
पूर्णिया में दहेज के लिए बेटी की हत्या:पिता बोले- दामाद ने पंजाब से आकर किया मर्डर, एक सप्ताह पहले ही बन गई थी मर्डर की प्लानिंग
पूर्णिया के रौटा में दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर एक बच्चे की मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने बताया कि पति और ससुराल वालों ने इसकी प्लानिंग सप्ताह भर पहले ही बना ली थी। पति पंजाब से सीधे ससुराल पहुंचा। वहां से पत्नी और बच्चे को लेकर घर आया। उसी रात युवती से मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना रौटा थाना क्षेत्र के पुराना हटिया की है। मायके वालों का कहना है कि मृतका के नाक पर खून के धब्बे और शरीर पर मारपीट के गहरे जख्म मिले हैं। हत्या का आरोप दामाद, सास और ससुर पर है। तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतका डगरूआ थाना क्षेत्र के सौरा जावर गांव की रहने वाली है। जिसका नाम मीका देवी (22) है। दो साल पहले ही युवती की शादी रौटा के पुराना हटिया के रहने वाले मंटू राय (28) से हुई थी। जिससे एक साल का बच्चा भी है। एक साल पहले की थी बेटी की शादी मृतका के पिता चंदर राय ने बताया कि 1 साल पहले बड़े ही धूमधाम से उन्होंने अपनी बेटी मीका की शादी मंटू राय से की थी। जिससे दोनों के एक बच्चा भी हुआ। घर का खर्च बढ़ने के कारण दामाद और ससुराल वाले दहेज की डिमांड करने लगे। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट करने लगे। दामाद काम की तलाश में पंजाब चला गया। मगर ससुराल वालों की प्रताड़ना जारी रही। पति भी फोन पर दहेज के लिए प्रेशर डालता था। जिससे तंग आकर वो बेटी को मायके ले आए थे। बीते 17 नवंबर को दामाद पंजाब से सीधे बेटी के पास पहुंचा। अगले दिन बेटी और बच्चे को अपने साथ ले गया। सुबह दामाद का फोन आया। फोन पर जल्दी आने को कहा गया। ये सुनकर वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां कमरे में बेटी की लाश पड़ी थी। गले पर काले गहरे निशान थे। पूछने पर कहा गया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है, मगर जब उन्होंने करीब से देखा तो शरीर पर मारपीट के गहरे निशान थे। नाक से खून आ रहा था। दहेज के लिए मीका की हत्या का आरोप मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए मीका की हत्या की गई। वह इसका विरोध कर रही थी, जो दामाद और ससुराल वालों को नागवार गुजरा। एक सप्ताह पहले ही मीका के मर्डर का दामाद और उसके घरवालों ने मिलकर फोन पर प्लान बनाया। इसी के तहत दामाद पंजाब से सीधे घर जाने के बजाए पत्नी के पास उसके मायके पहुंचा। यहां से उसे अपने घर ले गया और फिर मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या में बदलने सुसाइड का रूप देने की कोशिश की। मृतका के पिता ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दामाद, सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है। आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News