परबत्ता में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या:खिड़की से घुसे अपराधियों ने सोते समय मारी तीन गोलियां, ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद

Sep 14, 2025 - 12:30
 0  0
परबत्ता में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या:खिड़की से घुसे अपराधियों ने सोते समय मारी तीन गोलियां, ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद
खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव में एक दर्दनाक हत्याकांड सामने आया है। पेशे से ड्राइवर 30 वर्षीय सुनील कुमार (पिता कर्पूरी सिंह) की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुनील अपने घर में अकेले सो रहे थे। अपराधियों ने खिड़की का सहारा लेकर घर में प्रवेश किया और उन्हें तीन गोलियां मारीं। गोलियों से घायल सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह पड़ोसी सुनील को जगाने उनके घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो सुनील का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सुनील का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News