जमीन विवाद में चचेरे भाई ने खंती से किया वार:जमुई में खेत से लौट रहा था युवक, आरोपी फरार

Sep 14, 2025 - 12:30
 0  0
जमीन विवाद में चचेरे भाई ने खंती से किया वार:जमुई में खेत से लौट रहा था युवक, आरोपी फरार
जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खरडीह गांव में शनिवार की देर शाम जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मनीष कुमार खेत से घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके चचेरे भाई दिनेश महतो ने खंती से हमला कर दिया। मनीष को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायल मनीष के पिता उमेश महतो और दिनेश महतो के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। हाल में स्थिति सामान्य थी। लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार उमेश महतो ने कहा कि वे थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। आरोपी दिनेश महतो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिनेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांव में तनाव का माहौल है। परिजन मनीष की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News