पटना-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब बक्सर तक जाएगी:रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, जल्द जारी होगी समय सारणी, बलिया, गाजीपुर और सासाराम के यात्रियों को लाभ

Oct 2, 2025 - 16:30
 0  0
पटना-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब बक्सर तक जाएगी:रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, जल्द जारी होगी समय सारणी, बलिया, गाजीपुर और सासाराम के यात्रियों को लाभ
रेलवे बोर्ड ने बक्सर के लिए एक बड़ी सौगात दी है। पटना-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22843/22844) का विस्तार अब बक्सर (BXR) स्टेशन तक कर दिया गया है। इस संबंध में बोर्ड से आधिकारिक स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही बक्सर से ट्रेन के परिचालन की तिथि की घोषणा की जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने इसे बक्सर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। चौबे ने कहा कि, उनके लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप ही बक्सर से बिलासपुर के लिए सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा शुरू हो रही है। इन जिले के लोगों को मिलेगी राहत , व्यापार, रोजगार सुविधाजनक पूर्व मंत्री चौबे के अनुसार, इस विस्तार से न केवल बक्सर बल्कि आसपास के जिले जैसे बलिया, गाजीपुर और सासाराम के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। अब उन्हें छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड जाने के लिए पटना जाकर ट्रेन पकड़ने की परेशानी से राहत मिलेगी। यह सीधी सेवा व्यापार, रोजगार और शिक्षा से जुड़े यात्रियों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक होगी। छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड से संपर्क सुलभ होगा पहले यह ट्रेन पटना से बिलासपुर तक संचालित होती थी। बक्सर से परिचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों का समय और खर्च दोनों बचेगा। इससे छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के कई प्रमुख शहरों तक रेल संपर्क और भी सुलभ हो जाएगा। रेलवे के इस फैसले से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News