नालंदा जिले में एनडीए की बड़ी जनसभा:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आएंगे; श्रवण कुमार-प्रेम मुखिया के लिए जनसभा करेंगे

Nov 2, 2025 - 10:30
 0  0
नालंदा जिले में एनडीए की बड़ी जनसभा:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आएंगे; श्रवण कुमार-प्रेम मुखिया के लिए जनसभा करेंगे
नालंदा जिले में आज(2 नवंबर 2025) को एनडीए की ओर से बड़ी चुनावी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचेंगे। सबसे पहले देवेंद्र फडणवीस और चिराग पासवान हिलसा विधानसभा के चिकसौरा आएंगे। यहां एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया के समर्थन में जनसभा का संबोधित करेंगे। इसके बाद नालंदा विधानसभा के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्रवण कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे। दोनों दिग्गज नेताओं के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी जदयू के जिला प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर पूरे एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनता नेताओं का संबोधन सुनने के लिए जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनसभा को लेकर स्थानीय प्रशासन और एनडीए के कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की हैं। सरदार पटेल स्टेडियम में मंच की साज-सज्जा से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इस जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News