नानपुर में आग लगने से 5 घर राख:मवेशी जले, बेटी की शादी के लिए रखे डेढ़ लाख रुपए-सामान नष्ट

Dec 6, 2025 - 13:30
 0  0
नानपुर में आग लगने से 5 घर राख:मवेशी जले, बेटी की शादी के लिए रखे डेढ़ लाख रुपए-सामान नष्ट
सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड की कौडिया रायपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 में आग लगने से पांच घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा सारा सामान, अनाज, कपड़े, कीमती दस्तावेज और नकदी भी नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन लपटों ने देखते ही देखते पूरे घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी घर राख हो चुके थे। इस अग्निकांड में प्रशिक्षण राम और उनके बेटे संजय राम, नथूनी राम, रामू राम, छोटो राम के घर प्रभावित हुए हैं। खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर लोग घटना के बाद सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। इस हादसे में करीब आधा दर्जन मवेशी भी जलकर मर गए, जिनमें प्रमिला देवी और रंजू देवी के मवेशी शामिल हैं। इस अग्निकांड में बड़ी मात्रा में नकदी भी जलकर राख हो गई। बबली देवी के बैंक से निकाले गए 30 हजार रुपए जल गए। संजू देवी (पत्नी रामू राम) के लगभग 30 हजार रुपए, जिसमें 10 हजार रुपए का समूह ऋण भी शामिल था, पूरी तरह नष्ट हो गए। रंजू देवी के 50 हजार रुपए, जिसमें उनका 10 हजार रुपए का समूह ऋण भी था, आग की भेंट चढ़ गए। डेढ़ लाख रुपए पूरी तरह जलकर नष्ट इसके अलावा, रुना देवी (पति संजय राम) के 25 हजार रुपए भी जल गए। सबसे अधिक नुकसान प्रमिला देवी को हुआ, जिनके बेटी की शादी के लिए रिश्तेदारों और परिचितों से कर्ज लेकर जमा किए गए करीब डेढ़ लाख रुपए पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने भी समूह से 10 हजार रुपए का ऋण ले रखा था। ग्रामीणों ने नानपुर अंचल अधिकारी को घटना की सूचना देकर तत्काल राहत सामग्री और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News