दरभंगा में ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर:हादसे में एक युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था

Nov 10, 2025 - 15:30
 0  0
दरभंगा में ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर:हादसे में एक युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था
दरभंगा में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया। उसी ऑटो से डीएमसीएच पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सारा मोहनपुर के वकील कुमार सहनी(20) के तौर पर हुई है। 3 साल पर लव मैरिज शादी की थी। पत्नी इस समय प्रेग्नेंट है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बदीया की है। मृतक के बड़े भाई संजीत कुमार सहनी ने बताया कि वकील शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गौसाघाट जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। मुआवजे की मांग वहीं, चाचा भागीरथ सहनी ने कहा कि हम लोग गरीब परिवार से हैं। सरकार से मुआवजा की मांग करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। संदिग्ध हालत में युवक की मौत वहीं, बिरौल थाना क्षेत्र के पघारी गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश साहू के पुत्र कृष्ण मोहन साहू(19) के रूप में हुई है। पिता गणेश साहू ने बताया कि उसका बेटा पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर से निकल गया था। रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर वार्ड नंबर 10 में शव मिला। मेहनत-मजदूरी करता था। कभी-कभी काम करने के लिए दूसरे राज्य में जाता था। जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News