दरभंगा में अफेयर में मर्डर-सिर काटकर 50 मीटर दूर फेंका:भाई बोला- गर्लफ्रेंड ने हत्या करवाई; इस तरह से तो कसाई भी नहीं काटता होगा
दरभंगा में अफेयर में पोल्ट्री फॉर्म के मालिक की हत्या कर दी गई। 26 साल का गोलू कुमार सिंह 15 नवंबर से घर से लापता था। 5 दिन बाद यानी 20 नवंबर को उसका धड़ मिला था। 21 नवंबर की रात पुलिस ने सिर बरामद किया है। जहां से धड़ मिला उससे 50 मीटर दूर धड़ मिला है। सिर का सारा मांस जानकार खा चुके थे। गोलू के भाई ने बताया कि भाई का गांव की ही एक महिला से अफेयर चल रहा था। उसके पति ने ही ये हत्या करवाई है। महिला ने भाई से लाखों रुपए लिए थे। वो उससे ऑनलाइन शॉपिंग भी करवाती थी। गोलू समस्तीपुर-दरभंगा की बॉर्डर पर बसे गांव किशनपुर बैकुंठ का रहने वाला था। 16 नवंबर को परिवार ने थाने में केस दर्ज कराया था। वो हायाघाट थाना क्षेत्र के चकवा भरवाड़ी गांव स्थित पोल्ट्री फॉर्म से 15 नवंबर की सुबह गायब हुआ था। पढ़िए अफेयर में सनसनीखेज मर्डर की पूरी कहानी... सबसे पहले 2 तस्वीरें देखिए... भाई बोला- ऐसा तो कसाई भी नहीं करता गोलू के बड़े भाई संजीत कुमार सिंह ने दावा किया कि 'मेरे भाई गोलू की हत्या संजीव शर्मा, उसकी पत्नी निर्मला देवी, दीपक शर्मा, राकेश, मुकेश और प्रकाश पासवान ने मिलकर की है। इन लोगों ने पहले मेरे भाई को फंसाया, फिर 2 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मेरे भाई का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। ऐसा तो कसाई भी नहीं करता है।” भाई ने कहा कि गोलू का शव मुर्गी फॉर्म के उत्तरी हिस्से से करीब 2 किलोमीटर दूर नदी किनारे बालू में दबा हुआ पड़ा मिला। प्लानिंग कर के भाई का मर्डर किया संजीत ने आगे बताया कि, अगर संजीव शर्मा की पत्नी का मेरे भाई का संबंध था, तो वह कानूनी कार्रवाई करते। उसके पैर-हाथ तोड़ देते। मेरे परिवार में जानकारी देते।लेकिन मेरे भाई को मारकर फेंक देना किस कानून में सही है। हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई है। संजीव शर्मा का साला भी तीन लड़कों के साथ इस घटना में शामिल था। गोलू ने महिला को कई बार 10 हजार, 20 हजार, 50 हजार तक दिए थे। वो ऑनलाइन शॉपिंग करवाती थी। मेरा भाई मुर्गी फॉर्म चलाता था, 20,000 बर्ड क्षमता वाला फॉर्म है, जिससे महीने में अच्छी कमाई होती है। एक लाख रुपए की कमाई हो जाती है। हमने आलीशान घर बनाया। इसी वजह से उसे अपने जाल में फंसाया गया। महिला का कई लड़कों से संबंध था। भाई की मार्च में शादी होने वाली थी। सब बर्बाद हो गया।” मां बोली- जिसने बेटे की हत्या की उसे फांसी हो गोलू की मां नीलम देवी रो-रोकर बेहोश हो रही थीं। उन्होंने कहा कि “मेरा बेटा किसी का बुरा नहीं करता था। नशा नहीं करता था। मेहनत से कमाता था। उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। इसी जलन में मेरे बच्चे को मार दिया गया। जिसने मेरे बच्चे को मारा है, उसे फांसी मिले। बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह नशा नहीं करता था और हर दिन की तरह 14 नवंबर की रात पोल्ट्री फॉर्म पर सोने गया था। 15 तारीख की सुबह से वह लापता हो गया। हमने माइकिंग, पोस्टर, सोशल मीडिया से लेकर आसपास के गांवों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।' भाभी बोली- हत्यारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए 6 महीने पहले शादी कर घर आई गोलू की भाभी अंशिका ने कहा कि “मेरे देवर घर में मेरा ख्याल रखते थे। वो देवर नहीं मेरे भाई थे। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं ससुराल में हूं। मेरे देवर को इस तरह से काटकर मार दिया गया, ऐसे लोगों को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए।” चकवा भरवाड़ी के पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि लापता होने के पांचवें दिन नदी किनारे पहले गोलू का धड़ बरामद हुआ, लेकिन उसकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी। छठवें दिन जब सिर अलग से मिला, तो पुष्टि हुई कि यह शव गोलू का ही है। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की जांच की। पिता बोले- बुढ़ापे का सहारा छीन लिया गोलू के पिता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि, बेटा पिछले 10 साल से पोल्ट्री फॉर्म चला रहा था और रोज रात वहीं सोता था। 15 नवंबर से उसका कोई पता नहीं था। अब शव मिलने से पूरा परिवार टूट चुका है। दोषियों को पकड़कर कड़ी सजा देनी चाहिए। उन लोगों ने मेरे बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। बदमाशों के खिलाफ होगी कार्रवाई हायाघाट प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 'गोलू के लापता होने के बाद तलाश जारी थी। अब शव की बरामदगी के बाद हत्या और अपहरण की आशंका और मजबूत हो गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हम लगातार खोजबीन कर रहे थे। अब शव बरामद होने के बाद मामले को वैज्ञानिक तरीके से जांचा जा रहा है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0