तिलौथू में बाइक की टक्कर से महिला घायल:सड़क पार करते समय हुई घटना, गंभीर हालत में सासाराम रेफर

Nov 17, 2025 - 03:30
 0  0
तिलौथू में बाइक की टक्कर से महिला घायल:सड़क पार करते समय हुई घटना, गंभीर हालत में सासाराम रेफर
रोहतास जिले में रविवार देर शाम तिलौथू थाना क्षेत्र के तिलौथू-सासाराम-सागर पथ पर हरनाचीती गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला सड़क पार कर रही थी तभी एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस गश्ती दल की ओडी ऑफिसर प्रियंका कुमारी ने बताया कि घायल महिला की पहचान तिलौथू थाना क्षेत्र के मालाबीघा गांव निवासी भैया राम चौधरी की करीब 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपनी जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौथू पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता देवी को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बाइक सवार अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार बाइक सवार की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News