तालाब में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत:बांका में खेलते समय गहरे पानी में चला गया, पिता हैदराबाद में करता है मजदूरी

Sep 16, 2025 - 12:30
 0  0
तालाब में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत:बांका में खेलते समय गहरे पानी में चला गया, पिता हैदराबाद में करता है मजदूरी
बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। महेशपुर के निवासी मोहम्मद शाहीन का 4 साल का बेटा समद तालाब के पास खेलते समय पानी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना उस समय हुई जब समद गांव में सड़क किनारे बने तालाब के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक तालाब में गिर गया। उस समय वहां कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद एक बच्चे ने तालाब में डूबे समद को देखा और शोर मचाया। हैदराबाद से घर के लिए रवाना हुए पिता स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर का बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद पिता हैदराबाद से घर के लिए रवाना हो गए है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा समद के पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। उन्हें फोन पर इस दुखद घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में मातम का माहौल है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News