झारखंड के 8 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानें अगले 4 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

Dec 18, 2025 - 06:30
 0  0
झारखंड के 8 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानें अगले 4 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: झारखंड के 8 जिलों में 3 दिन तक कोहरे की चादर छायी रहेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर जिले में अगले 3 दिन (18 से 20 दिसंबर) तक कुछ-कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान दृश्यता 50 से 200 मीटर रह जायेगी.

कांके का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. राज्य में कहीं शीतलहर नहीं चली, न ही बारिश हुई. राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के कांके में दर्ज किया गया. कांके का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. राज्य का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27 डिग्री चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड के लोगों को अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत

मौसम केंद्र के उप प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि बृहस्पतिवार से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. हालांकि, लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि अगले 4 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

Aaj Ka Mausam dense fog jharkhand 18 december
8 जिलों में घना कोहरा का येलो अलर्ट.

इन जिलों के लिए जारी किया गया है येलो अलर्ट

  • गढ़वा
  • पलामू
  • चतरा
  • लातेहार
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • देवघर

Aaj Ka Mausam: उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी एक मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि 18 और 19 दिसंबर को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-मध्य भागों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा. इसलिए लोगों को वाहन चलाने में सावधानी बरतनी चाहिए. सड़क पर पैदल चलने वालों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4 दिन तक सुबह में छाया रहेगा कोहरा

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 18, 19, 20 और 21 दिसंबर को सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ रहेगा. इस 18 और 19 दिसंबर को रांची का उच्चतम तापमान 23 डिग्री और इसके बाद 20 और 21 दिसंबर को 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. राजधानी का न्यूनतम तापमान 18 और 19 दिसंबर 8 और 9 डिग्री और 20, 21 दिसंबर को 10 डिग्री रहने का अनुमान है.

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि राज्य में मौसम से जुड़ी कोई विशेष परिस्थिति झारखंड में नहीं दिख रही है. उत्तर-पश्चिमी हवाएं निचले क्षोभमंडल में चल रही हैं, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी सता रही है. मौसम विभग ने कहा है कि गुमला, खूंटी, जगन्नाथपुर और बानो में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हुई है. अन्य जिलों में इसमें 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड से 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आयी है.

रांची के तापमान में आयी गिरावट

राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है. रांची के हिनू में उच्चतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 25.7 डिग्री, डालटनगंज में 26.2 डिग्री, बोकारो में 23.2 डिग्री और चाईबासा में 27 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

हिनू का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड

रांचीके हिनू में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जमशेदपुर में 12.6 डिग्री, डालटनगंज में 7.9 डग्री, बोकारो में 9.5 डिग्री और चाईबासा में 11.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. रांची का उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा. जमशेदपुर में उच्चतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम, डालटनगंज में 0.3 डिग्री अधिक, बोकारो में 2.6 डिग्री कम और चाईबासा में 1.1 डिग्री अधिक रहा.

इसे भी पढ़ें

रांची में तापमान घटकर 5.3 डिग्री, जानें कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम

बिंदापाथर में ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण इलाकों में अलाव की भी व्यवस्था नहीं

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

The post झारखंड के 8 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानें अगले 4 दिन तक कैसा रहेगा मौसम appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief