जिले के 158 पंचायतों में 178 खेल मैदानों का निर्माण कराया

Aug 3, 2025 - 04:30
 0  0
जिले के 158 पंचायतों में 178 खेल मैदानों का निर्माण कराया
सिटी रिपोर्टर |बेतिया ग्रामीण इलाकों में युवाओं में खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा योजना से पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कराया गया है। इसके चलते गांवों में भी खेल प्रतिभा का विकास होगा। इन्हें खेल सामग्री भी मुहैया कराई जाएगी। खेल को बढावा देने के लिए सभी संबधित पंचायतों में खेल क्लब का गठन भी किया जा रहा है, जो अभी क्रियाशील होने की स्थिति में है। पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर खेल विधाओं को विकसित कराने के लिए खेल मैदान का निर्माण कराया जाना यह सरकार की प्राथमिकता है। इसे प्रमुखता देते हुए खेल मैदान निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप जिले की 158 पंचायतों में 178 खेल मैदान का निर्माण कराया जा चुका है। मनरेगा के कार्यपालक अभियंता सुरेश चौधरी के अनुसार खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह युवा खेल एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से मिलेगा। प्रखंड पंचायत खेल मैदान {बैरिया 8 9 {ठकराहां 3 3 {चनपटिया 14 15 {नौतन 11 16 { रामनगर 8 11 {भितहां 6 7 {मझौलिया 12 13 {गौनाहा 13 14 {नरकटियागंज 13 14 {बगहा एक 15 15 {बगहा दो 16 17 { योगापट्टी 11 11 {लौरिया 4 5 {मधुबनी 3 3 { मैनाटांड़ 8 10 {पिपरासी 4 4 {सिकटा 9 10

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News