जमुई में सेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता अभियान:पहली बार वोट कर रहे लोगों को किया जागरूक, मतदान करने की अपील की

Oct 18, 2025 - 16:30
 0  0
जमुई में सेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता अभियान:पहली बार वोट कर रहे लोगों को किया जागरूक, मतदान करने की अपील की
जमुई के झाझा प्रखंड में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर स्वीप कोषांग जमुई द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हथिया पंचायत के बूथ संख्या 290 (विधानसभा क्षेत्र 242 जमुई) में एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को जागरूक करना था। इस अवसर पर सेविकाओं और स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने एक जन-जागरूकता रैली निकाली और मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने "अपने वोट के लिए समय निकालें, अपनी जिम्मेदारी कभी न टालें" का नारा भी बुलंद किया। लोगों से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की महिलाओं ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की सच्ची शक्ति जनता के हाथों में है और प्रत्येक वोट देश और राज्य के भविष्य को निर्धारित करता है। उपस्थित सेविकाओं ने ग्रामीणों से 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालय झाझा की महिला पर्यवेक्षिका, संबंधित बूथ की सेविका-सहायिका और ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं। सभी ने मतदान के प्रति उत्साह दिखाया और स्वयं मतदान करने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। बूथ स्तर पर चलाया जाएगा अभियान स्वीप कोषांग के अधिकारियों ने बताया कि जिले की प्रत्येक पंचायत और बूथ स्तर पर ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News