जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल:गोपालगंज में 4 धुर जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े थे, चल रहा इलाज

Sep 22, 2025 - 16:30
 0  0
जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल:गोपालगंज में 4 धुर जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े थे, चल रहा इलाज
गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में चार धुर जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें चाचा-भतीजा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी चंदेव चौधरी का बेटा, टुनटुन यादव और उनका भतीजा लखन लाल राय का बेटा आकाश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी घायल टुनटुन यादव और उनके पाटीदार के बीच 15 दिन से चार धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान आरोप है कि आरोपी द्वारा टूनटुन यादव के जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी बीच टुनटुन यादव मौके पर पहुंचे और निर्माण को रोक लगा दी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। डॉक्टर की देखरेख में चल रहा इलाज टुनटुन यादव ने बताया कि आरोपियों द्वारा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया वही अन्य परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News