जनता दरबार में डीडीसी ने लोगों की सुनीं समस्याएं

Oct 4, 2025 - 04:30
 0  0
जनता दरबार में डीडीसी ने लोगों की सुनीं समस्याएं
भास्कर न्यूज | खगड़िया जनता दरबार में आमलगों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई। दरबार में कुल 14 लोगों ने आवेदन दिए, जिनमें भूमि विवाद, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जनता दरबार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आवेदकों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। जनता दरबार में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी प्राप्त आवेदनों का निश्चित समयावधि में निष्पादन अनिवार्य है। इसका उद्देश्य यह है कि आम जनता को सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान हो। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया ने भी जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और लोगों को उचित समाधान का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News