चांदन में साइबर ठगी के आरोप युवक गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा, वेस्ट दिल्ली थाने में मामला दर्ज है

Nov 5, 2025 - 21:30
 0  0
चांदन में साइबर ठगी के आरोप युवक गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा, वेस्ट दिल्ली थाने में मामला दर्ज है
दिल्ली पुलिस ने चांदन थाना क्षेत्र के चांदन हाट से साइबर ठगी के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चांदन पुलिस के सहयोग से की गई। गिरफ्तार युवक को दिल्ली ले जाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, साइबर थाना वेस्ट दिल्ली में दर्ज एक साइबर ठगी के मामले में यह गिरफ्तारी हुई है। साइबर थाना के एसआई अंकुर कोल्हान, सिपाही भूपेंद्र और सुनील ने चांदन पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। इस दौरान चांदन हाट निवासी पप्पू केशरी के पुत्र शशि केशरी को गिरफ्तार किया गया। साइबर थाना पुलिस गिरफ्तार संदिग्ध अभियुक्त को फिलहाल बांका ले गई है। यहां उसे न्यायाधीश के सामने पेश किया जाएगा। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद उसे दिल्ली ले जाया जाएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में थाना क्षेत्र के चांदन हाट के समीप से एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News