गोपालगंज: 110 फीट ऊंचा और 120 फीट चौड़ा होगा पंडाल:अमेरिकी कृष्ण मंदिर की तर्ज पर बनेगा, 16 फीट की होगी मां की प्रतिमा

Sep 24, 2025 - 12:30
 0  0
गोपालगंज: 110 फीट ऊंचा और 120 फीट चौड़ा होगा पंडाल:अमेरिकी कृष्ण मंदिर की तर्ज पर बनेगा, 16 फीट की होगी मां की प्रतिमा
गोपालगंज के गंडक कालोनी के पास प्रत्येक साल की भांति इस साल भी राजा दल पूजा पंडाल समिति द्वारा भव्य व आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे बनाने के लिए कलकत्ता से कारीगर दिन रात एक कर पंडाल निर्माण में लगे हुए है। इस बार राजा दल द्वारा अमेरिका के प्रस्तावित श्री कृष्ण मंदिर का स्वरूप तैयार कराया जा रहा जिसमें मां दुर्गा भक्तों को दर्शन देगी। वहीं पूजा समिति के लोग इस पंडाल को जिले का सबसे आकर्षक पंडाल बनाने के दिशा में लगे हुए हैं। दरअसल राजा दल द्वारा 1982 से ही पूजा पंडाल बनाने की परम्परा रही है। 1985 से इस पूजा पंडाल को भव्यता देने का सिलसिला शुरू किया गया था। 110 फीट ऊंचे और 120 फिट चौड़े इस पूजा पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। मां की प्रतिमा भी 16 फीट ऊंची होगी। पंडाल के निर्माण पर 3000 बांस का होगा इस्तेमाल पंडाल के निर्माण पर 3000 बांस तथा अन्य सामान खर्च किये जा रहे हैं। पंडाल के निर्माण के बाद आकर्षक तरीके से लाइटिंग की व्यवस्था के लिए भी व्यवस्था की गयी है। यानी जब इस पूजा पंडाल का निर्माण कार्य पूर्ण होगा तो यह पंडाल अपने-आप में एक अनोखा पंडाल होगा। राजा दल ने इस बार पूजा पंडाल के निर्माण के लिए कोलकाता से कारीगरों को बुलाया है। सड़कों पर भी रोशनी का पूरा प्रबंध इस बार पूजा पंडाल में लाइटिंग की व्यवस्था गत साल के मुकाबले और भव्य होगी। सड़कों पर भी रोशनी का पूरा प्रबंध किया जाएगा। साथ ही पूजा पंडाल परिसर में आने वाले लोगों को हर तरीके से आकर्षित करने के दिशा में भी बेहतर प्रयास किया जा रहा है। LED लाइट से जगमग होगा पंडाल परिषद इस बार पहली बार पंडाल परिषद LED लाइट से जगमग होगा। पंडाल के साथ ही ग्राउंड व आसपास की सड़कें पर्याप्त रोशनी से जगमग रहेंगी। इस बार यहां आने वाले भक्तों को अलग ही तरह का नजारा दिखेगा। 1.5 महीने से 20 लोगों की टीम काम में लगी पंडाल बनाने के लिए 1.5 महीने से 20 लोगों की टीम रात-दिन कार्य कर रहा है। पंडाल में कोई कसर नहीं रहे, इस दिशा में हरेक कारीगर को निर्देश दिये हैं। ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं रहे। समिति के सदस्य प्रेम कुमार साह ने बताया कि पंडाल निर्माण का कार्य लगभग 80% पूरा हो चुका है। 40 CCTV लगेंगे, 100 वॉलेंटियर होंगे तैनात सुरक्षा के लिहाज से 40 CCTV लगाए जाएंगे। साथ ही 100 वॉलेंटियर तैनात किए जाएंगे जो विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मूर्ति निर्माता कलकत्ता के निमाई बबलू सिंह के आठ सदस्य कार्य कर रहे है जबकि पंडाल निर्माता गोरख चंद्र विश्वास अपनी 20 टीम के साथ पंडाल निर्माण कर आकर्षण रूप देने में लगे है। पंडाल को अंदर से एयर कंडीशन्ड रखा गया है ताकि श्रद्धालुओं को गर्मी का एहसास ना हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News