गायघाट-मुजफ्फरपुर विस में होगा कार्यकर्ता महासम्मेलन:चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को साधने की रणनीति, 11 और 12 सितंबर को कार्यक्रम
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने कार्यकर्ताओं को साधने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 11 और 12 सितंबर को गायघाट और मुजफ्फरपुर विधानसभा में कार्यकर्ता महासम्मेलन होगा। मंगलवार को पीसी में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और वीआईपी दलों के नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गायघाट विधानसभा का सम्मेलन 11 सितंबर को जारंग हाई स्कूल मैदान में होगा। इस मौके पर जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, लखेन्द्र पासवान, रत्नेश सदा, मनीष वर्मा, श्यामदेव पासवान और स्मृति कुमुद जैसे वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। मुजफ्फरपुर विधानसभा का सम्मेलन 12 सितंबर को क्लब मैदान में होगा। इसमें डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद, संतोष मांझी, नीरज कुमार, दिनेश्वर कामत, शांभवी चौधरी, शुकुल राम और विरेंद्र सिंह शामिल होंगे। एनडीए कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं
जदयू महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा एनडीए कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं। लोजपा-आर जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही ने कहा कि पांचों दल एक मुठ्ठी की तरह काम कर रहे हैं, सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। हम जिलाध्यक्ष मो. संजर आलम ने कहा नीतीश और मोदी सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाना ही लक्ष्य है। पीसी में भाजपा जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, महामंत्री मनोज तिवारी, विधानसभा संयोजक अमिताभ कुमार, सह कोषाध्यक्ष डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, रंजन ओझा, समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0