खिलाड़ियों का होना चाहिए सम्मान

Oct 5, 2025 - 04:30
 0  0
खिलाड़ियों का होना चाहिए सम्मान
भास्कर न्यूज | बक्सर बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर दुर्गा चरण मिश्रा और नीरज पाठक को भारतीय जनता पार्टी के क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने समारोह का आयोजन कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक, क्रीड़ा प्रकोष्ठ दुर्गेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जिले के 251 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मिथिलेश पांडेय ने कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। शुरू से ही बक्सर जिले का नाम इसमें रहा है। वहीं अतिथि के रूप में शामिल प्रदेश कार्य समिति सदस्य दुर्गाचरण मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति बनाए जाने पर मेरे जिला में ही स्वागत करना मेरे लिए कोई सौभाग्य की बात नहीं है। बक्सर मेरी मातृभूमि और जन्मभूमि है। बक्सर का विकास करना ही हमारे जीवन का अंतिम लक्ष्य है। भगवान वामन और भगवान राम दो-दो बार विष्णु भगवान के रूप में बक्सर आए और बक्सर का महत्व सबसे अधिक देश में पौराणिक काल से माना जाता है। बक्सर जिला में सम्मान खिलाड़ियों को होना चाहिए, क्योंकि शुरू से ही पूरे शाहाबाद और बक्सर जिला के खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बक्सर जिले के ही रहने वाले थे शिवनाथ सिंह जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धावक में अपना नाम स्थापित किया था। उन्होंने तात्कालिक उदाहरण देते हुए बताया कि क्रिकेट में आकाशदीप जो सासाराम के रहने वाले हैं, उन्होंने भारतीय टीम का नेतृत्व इंग्लैंड में जाकर किया है। मौके पर पार्टी के अंशु राय, मनोज जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, कंचन कुमारी, अंकित, चुनमुन वर्मा मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News