केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का दलित महासम्मेलन:5 अक्टूबर को दरभंगा के भालपट्टी में होगा कार्यक्रम

Oct 4, 2025 - 20:30
 0  0
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का दलित महासम्मेलन:5 अक्टूबर को दरभंगा के भालपट्टी में होगा कार्यक्रम
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भालपट्टी कर्बला मैदान में एक विराट दलित-अतिपिछड़ा-अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन रविवार (5 अक्टूबर) को पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। इस संबंध में नैनाघाट स्थित समाजसेवी शाहनवाज खान के आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसे पूर्व विधायक डॉ. इज़हार अहमद ने संबोधित किया। डॉ. इज़हार अहमद ने बताया कि यह संवाद केवल एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन की शुरुआत है। इसका उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक न्याय, समानता और विकास का संदेश पहुंचाना है, जो अब तक मुख्यधारा से दूर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग आज भी अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं, और यह संवाद उनकी आवाज को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीतन राम मांझी हमेशा दलितों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का उनका लंबा राजनीतिक जीवन इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने गरीब और शोषित समाज के उत्थान के लिए लगातार काम किया है। उनका इस संवाद में शामिल होना पूरे मिथिलांचल के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद समाजसेवी शाहनवाज खान ने कहा कि इस संवाद से एक नई दिशा और नई सोच पैदा होगी। डॉ. इज़हार अहमद ने यह भी कहा कि समाज को यह समझना होगा कि सत्ता और शासन में भागीदारी के बिना विकास संभव नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News