कांग्रेस प्रवक्ता ने NDA घोषणापत्र को 'ढकोसला पत्र' बताया:बेतिया में बोले- 'जनता अब इन जुमलों से सतर्क हो गई', मोकामा हत्या पर जताई चिंता

Nov 1, 2025 - 21:30
 0  0
कांग्रेस प्रवक्ता ने NDA घोषणापत्र को 'ढकोसला पत्र' बताया:बेतिया में बोले- 'जनता अब इन जुमलों से सतर्क हो गई', मोकामा हत्या पर जताई चिंता
बेतिया के भितहा में शनिवार शाम पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो डॉ. अजय उपाध्याय ने NDA के घोषणा पत्र पर तीखा तंज कसते हुए ढकोसला पत्र कहा और आरोप लगाया कि घोषणापत्र में बिहार के लिए किए गए बड़े वादों का जिक्र नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1.25 लाख करोड़ रुपए के वादे, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा व करोड़ों लोगों को रोजगार देने जैसे दावों का जिक्र न होने पर सवाल उठाया और कहा कि जनता अब इन जुमलों से सतर्क हो गई है। उनका कहना था कि यह घोषणा पत्र आश्वासन नहीं, केवल छलावा है। अजय उपाध्याय ने मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मोकामा की घटना दर्शाती है कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है और कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। उपाध्याय ने कहा अब लगता है पूरी बिहार सरकार अस्वस्थ है। उन्होंने प्रश्न उठाए कि गैंगवार, अवैध हथियारों का प्रसार और अपराधीकरण किसके समर्थन से फल-फूल रहे हैं। उन्होंने अनंत सिंह जैसे नामों का ज़िक्र करते हुए कहा कि ऐसे दुर्दांत तत्वों को हमारी सरकार सत्ता में आने पर जेल में देखा जाएगा। 'जनता इस बार परिवर्तन की चाह रखती है' उपाध्याय ने महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में बढ़ते अपराध पर NDA सरकार की नीतियों को निशाने पर रखा और कहा कि जनता इस बार परिवर्तन की चाह रखती है। उनका दावा था कि महागठबंधन की सरकार बनने पर राज्य में कानून-व्यवस्था व रोज़गार के मुद्दों का स्थायी समाधान मिलेगा। बदलाव की बयार लाने का संकल्प दोहराया राजनीतिक बयानबाजी के दौरान अजय उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस व उसके साझीदार प्रदेशवासियों के साथ खड़े रहेंगे और आगामी चुनाव में “बदलाव की बयार” लाने का संकल्प दोहराया। विपक्ष द्वारा उठाए गए ये आरोप चुनावी माहौल को और गरमा देंगे और सरकार द्वारा जल्दी कार्रवाई व जवाबदेही के दबाव को और बढ़ा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News