कल्याणपुर के रामभद्रपुर में तीन घर जले:एक ही परिवार के मकान प्रभावित, हजारों का सामान जलकर राख

Oct 27, 2025 - 00:30
 0  0
कल्याणपुर के रामभद्रपुर में तीन घर जले:एक ही परिवार के मकान प्रभावित, हजारों का सामान जलकर राख
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड की रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात, छक्कन टोली में रविवार को अचानक आग लगने से तीन घर जल गए। इस घटना में एक ही परिवार के जय किशोर राय, रमन राय और मनजय राय के मकान प्रभावित हुए हैं। आग इतनी तेज़ी से फैली कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, लपटें घरों को अपनी चपेट में ले चुकी थीं। इन घरों में रखा हजारों रुपये का अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और उनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय मुखिया अनिता देवी के पति बबलू राय ने घटना की सूचना कल्याणपुर के अंचल अधिकारी (सीओ) को दी। सीओ शशि रंजन ने बताया कि तीन घर जलने की जानकारी मिली है। उन्होंने हल्का कर्मचारी विष्णु कुमार को मौके पर जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News