कटिहार को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला:वाटर कंजर्वेशन में एक्सीलेंट योगदान दिया, DM ने बताया प्रेरणादायक कदम

Nov 18, 2025 - 21:30
 0  0
कटिहार को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला:वाटर कंजर्वेशन में एक्सीलेंट योगदान दिया, DM ने बताया प्रेरणादायक कदम
कटिहार को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा 'जल संचय जन भागीदारी (JSJB) 1.0' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान जिले को जल संरक्षण के क्षेत्र में उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। पुरस्कार समारोह 18 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन स्थित प्लेनरी हॉल में सुबह 10:00 बजे आयोजित होगा। कटिहार के जिला पदाधिकारी (DM) श्री मनेश कुमार मीणा (I.A.S) को जिले की ओर से यह सम्मान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिले ने जल संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जिले ने जल संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनमें मनरेगा योजना के तहत सोखता निर्माण प्रमुख है। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप कटिहार को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह सम्मान कटिहार को भविष्य में और अधिक जल संरक्षण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित करेगा। इस पहल का उद्देश्य कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं और बोरवेल पुनर्भरण शाफ्टों के निर्माण पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है, जिससे भंडारण क्षमता बढ़ेगी और भूजल पुनर्भरण में वृद्धि होगी। मूल्यवान योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में जल के विकास, संरक्षण और कुशल प्रबंधन के लिए नीतिगत ढांचे स्थापित करता है। राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा यह पुरस्कार देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में जल संरक्षण, जल संचयन और जन-भागीदारी के माध्यम से जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में किए गए मूल्यवान योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा और उप विकास आयुक्त अमित कुमार को आज सम्मानित किया गया। यह सम्मान कटिहार जिले की जल संरक्षण के प्रति समर्पण और सामूहिक प्रयासों की सफलता को रेखांकित करता है। श्रेय जिले की जनता, सभी हितधारकों और प्रशासनिक टीम को दिया जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले की जनता, सभी हितधारकों और प्रशासनिक टीम को दिया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार कटिहार को भविष्य में और अधिक जल संरक्षण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News