आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज बेगूसराय आएंगे:मटिहानी और साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे; नालंदा, वैशाली में भी जनसभा

Nov 2, 2025 - 09:30
 0  0
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज बेगूसराय आएंगे:मटिहानी और साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे; नालंदा, वैशाली में भी जनसभा
बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान जारी है। आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बेगूसराय आएंगे। साहेबपुर कमाल और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। साहेबपुर कमाल से आरजेडी ने निवर्तमान विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव और मटिहानी से जेडीयू के पूर्व विधायक बोगो सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीपीआई प्रत्याशी राम रतन सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव की आज कुल 15 जगहों पर चुनावी रैली है। बेगूसराय के अलावा नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, पटना, वैशाली और सारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेगूसराय के बाद तेजस्वी यादव पटना जिला के मोकामा जाएंगे। जहां चुनावी रैली करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी जगह पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। भीड़ जुटाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन में शामिल दलों की ओर से भी व्यापक तैयारी की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News