आपसी विवाद में मारपीट, छह लोग घायल

Sep 7, 2025 - 04:30
 0  0
आपसी विवाद में मारपीट, छह लोग घायल
बैकुंठपुर | स्थानीय थाने के बनौरा गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट की बड़ी घटना हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए, जिनमें ललन साह, जितेश कुमार, झूलन साह, राजकुमार साह, किसनाथ साह एवं दिलपातो कुंवर शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आपसी विवाद के कारणों की छानबीन में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News