आनंदपुर में दो वारंटी गिरफ्तार:आनंदपुर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बांका भेजा

Sep 18, 2025 - 00:30
 0  0
आनंदपुर में दो वारंटी गिरफ्तार:आनंदपुर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बांका भेजा
बांका जिले के आनंदपुर थाना पुलिस ने बुधवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया । आरोपियों न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में बांका मंडल कारागार भेज दिया गया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान पवन मरिक और चरित्र मरिक के रूप में हुई है। ये दोनों हिरारायडीह, आनंदपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और स्वर्गीय रामेश्वर मरिक के पुत्र हैं। दोनों के खिलाफ कोर्ट से नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने कांड संख्या 1304/24 की धारा 126 के तहत छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को पहले थाने लाया गया। इसके बाद, कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें बांका जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News