अररिया में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण शुरू:16 कृषि सखियां ले रहीं भाग, पर्यावरण के अनुकूल खेती सीखेंगी

Sep 8, 2025 - 20:30
 0  0
अररिया में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण शुरू:16 कृषि सखियां ले रहीं भाग, पर्यावरण के अनुकूल खेती सीखेंगी
अररिया के कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार से प्राकृतिक खेती का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में जिले की 16 कृषि सखियां हिस्सा ले रही हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायन मुक्त और पर्यावरण अनुकूल खेती से जोड़ना है। कार्यक्रम के उद्घाटन में जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह मुख्य अतिथि थे। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. संजीत कुमार, डॉ. राम नरेश और सुश्री सुमन कुमारी भी मौजूद रहे। किसान मास्टर ट्रेनर हरबर्द्धन ठाकुर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। प्रशिक्षण में कृषि सखियों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीज उपचार और मल्चिंग जैसी तकनीकें सिखाई जा रही हैं। साथ ही मिश्रित खेती और पोषण वाटिका निर्माण की जानकारी भी दी जा रही है। केवीके के वैज्ञानिक व्यावहारिक प्रदर्शन के जरिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्नत जानकारी होने से किसानों की आय बढ़ेगी जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक खेती से खेती की लागत कम होगी और उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ेगी। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और मिट्टी का स्वास्थ्य भी सुधरेगा। यह प्रशिक्षण 12 सितंबर तक चलेगा। इस पहल से टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News