'अधिकार यात्रा परिवार की जागीर बचाने की नौटंकी':पटना में विजय सिन्हा बोले- तेजस्वी भाई को बाहर कर बने नेता, राहुल संवैधानिक पद के लायक नहीं
बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव के अधिकार यात्रा पर कहा कि, राजद की अधिकार यात्रा जनता के हित में नहीं, बल्कि परिवार की संपत्ति और सत्ता पर कब्जे की नौटंकी है। डिप्टी सीएम सिन्हा ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये दोनों दल सिर्फ परिवार और वंशवाद की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव पर जमकर बोला हमला विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव जनता की कमाई लूटकर बनाई गई संपत्ति पर अधिकार जमाने की कोशिश कर रहे हैं। एक भाई को बाहर कर दिया और खुद को जनता का नेता बताने के लिए यह अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। क्या राजद में कोई और नेता नहीं है? क्या यादव समाज में तेजस्वी से भी ज्यादा पढ़ा-लिखा, काबिल और जमीन से जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति नहीं है? राजद और कांग्रेस में सब परिवार तक रहता है सीमित- डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम सिन्हा ने आरोप लगाया कि, राजद और कांग्रेस का राजनीतिक कल्चर ही ऐसा है, जिसमें कोई और नेता आगे नहीं बढ़ सकता। सब कुछ परिवार तक सीमित रहता है। इनकी सोच है कि बस हम ही रहेंगे, हमारी पर्सनालिटी चमकेगी, हमारी जागीर सुरक्षित रहेगी। राहुल गांधी संवैधानिक संस्था का बना रहे मजाक- विजय सिन्हा विजय सिन्हा ने कांग्रेस और राजद नेताओं पर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बार-बार चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग पर आरोप लगाना दरअसल अपनी हार स्वीकार करने जैसा है। राहुल संवैधानिक पद के लायक नहीं- डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, ऐसे गैर-जिम्मेदार नेता यदि संवैधानिक पद पर बैठेंगे तो क्या देश सुरक्षित रह पाएगा? जो लोग बिना प्रमाण और जिम्मेदारी के बयान देते हैं, वे संवैधानिक पद के लायक नहीं हैं। ये देश की जनता के विश्वास को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। चुनाव आयोग ने हमेशा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से काम किया है। आयोग की वजह से भारत का लोकतंत्र और मजबूत हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0