Kharsawan: वार्षिक मिलन समारोह में तांती उपनाम वालों ने की SC आरक्षण की मांग

Feb 2, 2026 - 00:30
 0  0
Kharsawan: वार्षिक मिलन समारोह में तांती उपनाम वालों ने की SC आरक्षण की मांग

Kharsawan: खरसावां के आकर्षणी मैदान में कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज कल्याण समिति की खरसावां-कुचाई ईकाई की ओर से वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया गया. प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तांती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक एकजुटता पर बल दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समाज के पुरोधा पूर्व विधायक मुकुंदराम तांती की तसवीर पर माल्यार्पण कर की गयी. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष मोती लाल दास ने कहा कि पान (तांती) अनुसूचित जाति की श्रेणी में आते हैं. परंतु कागजी गलतियों के कारण तांती उप नाम वाले लोगों को इसका लाभ नहीं मिला पा रहा है. उन्होंने कहा कि तांती और पान एक ही जाती है. राज्य सरकार की जिम्मेवारी है कि राज्य के नागरिकों को उनके संवैधानिक और मौलिक अधिकार उपलब्ध कराये.

सरकार से कागज सुधरवाने की मांग की

उन्होंने तांती उपनाम वाले लोगों को एससी की सुविधा देने की मांग की. कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज कल्याण समिति के संस्थापक उमाकांत दास ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने समाज के सभी लोगों से जागरूक होकर अपने हक के लिये आवाज उठाने की अपील की. कार्यक्रम में पहुंचे जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि कागजी विसंगतियों को दूर करने के दिशा में हर संभव सहयोग करने की बात कही. उन्होंने सामाजिक कार्यों में हर तरह से सहयोग करने की बात कही.

प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तांती ने सामाजिक एकजुटता बनाये रखने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना होगा. उन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक विकास पर भी जोर दिया. प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तांती ने कहा कि अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिये समाज को जागरूक होना होगा.

मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

पान-तांती समाज कल्याण समिति के वार्षिक मिलन समारोह में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. दीपांशु तांती, चंदन कुमार दास, लाडली पात्रो, उत्तम कुमार तांती, दिया दास, केशव तांती, सपना दास, पवन कुमार तांती, तनीशा तांती, पुनम तांती और ज्योत्सना कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर समाज के लोगों ने शिक्षा को बढ़ावा देने तथा अपने समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव हरिश चंद्र भंज, उपाध्यक्ष चुलने दंडपाट, नागेंद्र तांती, प्रवक्ता जगदीश दास, निरंजन तांती, दिलीप तांती, देवीलाल तांती, रोहित दास, श्रीकांत दास, अर्जुन मल्लिक, परमेश्वर तांती, सुशील तांती, उपेंद्र तांती, अनोज दास, शरद पान, राहुल तांती, शिल्पा दास, लक्ष्मी तांती, बनीता तांती, प्रतिमा तांती सहित कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

JMM का Jharkhand Divas दुमका में 2 फरवरी को, CM हेमंत सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

Sahibganj: उत्तरवाहिनी गंगा तट पर राजकीय माघी पूर्णिमा मेला, सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र है राजमहल

The post Kharsawan: वार्षिक मिलन समारोह में तांती उपनाम वालों ने की SC आरक्षण की मांग appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief