Giridih News :माल्डा में बिना बोर्ड लगाये जेसीबी मशीन से बन रहा परकुलेशन टैंक
बताया जाता है कि पांडेयडीह गांव में इन दिनों एक ही स्थान पर पांच परकुलेशन टैंक का निर्माण किया जा रहा है. इसमें खुलेआम जेसीबी मशीन का प्रयोग कर इसकी खुदाई की जा रही है. इन योजनाओं में ना तो कोई बोर्ड लगाया गया है और ना ही योजना का नाम ही लिखा हुआ है. माल्डा पंचायत स्थित पांडेयडीह बगिया में एक ही जगह पर पांच परकुलेशन टैंक के निर्माण के संबंध में मुखिया गायत्री देवी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. वह पता लगाने के बाद ही कुछ कह सकेंगी. वहीं, रोजगार सेवक से ने पैर की हड्डी टूटने के कारण बेड रेस्ट में होने की बात कही.
बीडीओ ने कहा
इस संबंध में गावां बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि वीडियो में उन्होंने भी देखा है. मामले की जानकारी उन्हें भी मिली है. इसकी जांच करवा उचित कार्रवाई की जायेगी.
The post Giridih News :माल्डा में बिना बोर्ड लगाये जेसीबी मशीन से बन रहा परकुलेशन टैंक appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0