CM नीतीश कुमार का सहरसा में आज 2 चुनावी सभा:जदयू उम्मीदवार गूंजेश्वर साह-रत्नेश सादा के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित

Nov 2, 2025 - 10:30
 0  0
CM नीतीश कुमार का सहरसा में आज 2 चुनावी सभा:जदयू उम्मीदवार गूंजेश्वर साह-रत्नेश सादा के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सहरसा जिले के चुनावी दौरे पर हैं। वे रविवार को महिषी और सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्रों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर 12:40 बजे महिषी विधानसभा क्षेत्र के नवहट्टा स्थित उच्च विद्यालय खेल मैदान में उतरेगा। यहां वे जदयू उम्मीदवार गूंजेश्वर साह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए मतदाताओं से जदयू प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करेंगे। रत्नेश सादा के पक्ष में मांगेंगे वोट महिषी की सभा के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2:00 बजे हरि बल्लभ उच्च विद्यालय खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में शामिल होंगे। इस सभा में मुख्यमंत्री जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभास्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है, और भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा बलों को पूरे दिन रखा गया अलर्ट जिला प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे दिन सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। दोनों सभाओं के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इन सभाओं को कोसी क्षेत्र में जदयू के चुनावी माहौल को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता दोनों स्थानों पर सभाओं को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News