'BJP महिलाओं के सम्मान को बेच रही है':बक्सर में कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Oct 30, 2025 - 16:30
 0  0
'BJP महिलाओं के सम्मान को बेच रही है':बक्सर में कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
बक्सर में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बक्सर सदर से कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी ने गुरुवार को BJP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने BJP पर महिला सम्मान की उपेक्षा और पार्टी के भीतर अंतर्कलह का आरोप लगाया। तिवारी ने कहा कि BJP एक ओर महिला सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनकी उपेक्षा और दुर्व्यवहार के मामले सामने आते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP 'महिलाओं के सम्मान को बेच रही है', जिसके कारण बक्सर में पार्टी की महिला नेताएं लगातार नाराज और हताश हो रही हैं। 'बक्सर BJP का अंतर्कलह अब सार्वजनिक' कांग्रेस प्रत्याशी ने दावा किया कि बक्सर BJP का अंतर्कलह अब सार्वजनिक हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले यह विवाद पार्टी कार्यालयों तक सीमित था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ रहा है। तिवारी ने भाजपा की प्रदेश स्तरीय महिला नेत्री रानी चौबे के वायरल पोस्ट का उदाहरण दिया। गुटबाजी के गंभीर आरोप लगाए रानी चौबे ने अपने पोस्ट में टिकट बिक्री, भ्रष्टाचार और पार्टी के अंदर बढ़ती गुटबाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं। तिवारी ने कहा कि यह पोस्ट साबित करता है कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन को लेकर रानी चौबे की टिप्पणियों का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने भाजपा की अंदरूनी टूट-फूट का संकेत बताया। महिलाओं के अपमान के मामले नए नहीं तिवारी ने आगे कहा कि भाजपा नेताओं पर महिलाओं के अपमान के मामले नए नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं होती रही हैं और आज भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उनके अनुसार, यही वजह है कि भाजपा की सक्रिय महिला नेता भी संगठन से दूरी बना रही हैं। जनता बदलाव चाहती है - कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी कांग्रेस प्रत्याशी ने दावा किया कि आगामी चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन की स्थिति बक्सर की चारों सीटों पर मजबूत है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा की लड़खड़ाती स्थिति उनके लिए नुकसानदेह साबित होगी। तिवारी ने अपनी उपलब्धता को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा, 'जनता को ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो 24 घंटे उपलब्ध रहे, उनकी समस्याओं को सुने और उन्हें विधानसभा तक ले जाए। मेरी यही उपलब्धता मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और जनता मुझे इसी कारण पसंद करती है।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News