Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू, व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे तेजस्वी, NEET छात्रा मौत मामले में हंगामा

Feb 2, 2026 - 12:30
 0  0
Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू, व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे तेजस्वी, NEET छात्रा मौत मामले में हंगामा

Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गई. सदन में सरकार की तरफ से आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश किया जाएगा. इसके बाद 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव बजट 2026-27 पेश करेंगे. आज पहले दिन विपक्ष के विधायकों ने नीट छात्रा की मौत मामले में जमकर हंगामा किया. हाथों में पोस्टर लेकर वे प्रदर्शन करते नजर आए.

व्हीलचेयर के सहारे सदन पहुंचे तेजस्वी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत सत्ता पक्ष के कई मंत्री-विधायक सदन पहुंच गए हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन पहुंच गए हैं. तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था, जिसके बाद ऑपरेशन हुआ. ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि वे सदन नहीं आयेंगे. लेकिन आज तेजस्वी यादव व्हीलचेयर के सहारे सदन पहुंचे.

भाई वीरेंद्र ने जमकर साधा निशाना

राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने नीट छात्रा की मौत मामले में सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय बजट पर भी जमकर निशाना साधा. भाई वीरेंद्र ने कहा, बिहार को बजट में कुछ भी नहीं मिला है. केंद्र ने बिहार को झुनझुना थमा दिया है. जबकि सत्ता पक्ष के विधायकों ने बजट की जमकर सराहना की. सत्ता पक्ष के विधायकों का कहना है कि विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है.

27 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र

2 फरवरी से 27 फरवरी तक बजट सत्र चलेगा. इसमें टोटल 19 बैठकें होंगी. पांच फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद और सरकार का उत्तर होगा. नौ फरवरी को बजट पर सरकार का उत्तर होगा. 27 फरवरी को बजट सत्र की अंतिम बैठक होगी. सत्र के आज पहले दिन विधानसभा को फूलों से सजाया गया है. जानकारी के मुताबिक, एंट्री गेट को सजाने के लिए दूसरे राज्यों से फूल मंगाए गए थे.

Also Read: Bihar Intermediate Exam: परीक्षा सेंटर पर लेट से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री, गुस्साए लोगों ने धक्का देकर खोला गेट

The post Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू, व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे तेजस्वी, NEET छात्रा मौत मामले में हंगामा appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief