दरभंगा में कार ने बाइक में मारी टक्कर:एक युवक की मौत, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था; ड्राइवर गाड़ी छोडकर मौके से फरार

Feb 2, 2026 - 13:30
 0  0
दरभंगा में कार ने बाइक में मारी टक्कर:एक युवक की मौत, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था; ड्राइवर गाड़ी छोडकर मौके से फरार
दरभंगा में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक सवार युवक की मौत पर ही मौच हो गई। मृतक की पहचान बलौर वार्ड संख्या-9 निवासी अखिलेश कुमार साहू (30) के तौर पर हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा पेट्रोल पंप के पास की है। पिता किशोरी साहू ने बताया कि चार बच्चों में सबसे छोटा था। हादसे की सूचना सुबह 5 बजे के करीब पुलिस से मिली। जिसके बाद अस्पताल पहुंचा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। 8 फरवरी को एग्जाम देने के लिए कोलकाता जाने वाला था। उसके पहले हादसे का शिकार हो गया। काफी मिलनसार लड़का था मृतक के भाई नरेश साहू ने बताया कि अखिलेश शांत और मिलनसार स्वभाव का थ। हर रविवार भोले बाबा की पूजा करता था। दुकान के पैसे कलेक्शन का काम भी संभालता था। कार(BR07PC2606) सवार मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जांच में जुटी पुलिस सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कार के नंबर के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News