5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या:किडनैप कर ले गया, विरोध करने पर दांत तोड़े; 4 घंटे तक दरिंदगी की फिर मार डाला
भोजपुर में पांच साल की महादलित बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई है। बुधवार की सुबह बच्ची की लाश नहर में मिली है। उसके दांत तोड़ दिए गए हैं। प्राइवेट पार्ट पर खून के धब्बे मिले हैं। परिजनों का कहना है कि, आरोपी ने मंगलवार की रात बच्ची को घर से अगवा किया फिर 4 घंटे अपने साथ रखा और रेप किया फिर मार डाला। बच्ची दूसरी क्लास में पढ़ती थी। आरोपी का डर था कि बच्ची को जिंदा छोड़ा तो वो सबको घटना के बारे में बता देगी। घटना गड़हनी थाना इलाके की है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए वारदात की पूरी कहानी सोती बच्ची को घर से उठा ले गया बच्ची के घर वालों का कहना है कि गांव का आरोपी है। उसका नाम मुकेश है। वो अक्सर हमारी बेटी पर नजर रखता था। बच्ची के पिता बाहर मजदूरी करते हैं। सोमवार को बच्ची खाना खाकर अकेले कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी आया और बच्ची का मुंह दबाकर उसे अपने साथ ले गया। हमलोगों को इसकी जानकारी नहीं मिली, लेकिन बच्ची के पिता ने करीब 9 बजे रात में फोन किया और बच्ची के बारे में पूछा। हमलोगों ने बताया कि वो बाहर वाले कमरे में सो रही है। बच्ची के पिता ने हमें डांट लगाई और कहा कि उसे अकेला क्यों छोड़ा। मैं भागकर बच्ची के कमरे में गई। देखा बच्ची नहीं है। रात हमलोग बच्ची को गांव में तलाशते रहे, लेकिन वो नहीं मिली। रात भर हमलोग गांव के अंदर और बाहर बच्ची को खोजते रहे। घर से 1 KM दूर मिली लाश बच्ची की मां ने बताया कि, सुबह घर से एक 1KM दूर बच्ची की लाश मिली। गांव वालों की सूचना पर हमलोग पहुंचे। कपड़ों से बेटी की पहचान हुई। उसके दांत तोड़ दिए गए थे, प्राइवेट पार्ट से खून के धब्बे थे। कपड़े फटे हुए थे। उसकी लाश देखकर लग रहा था कि, दरिंदे ने उसके साथ बहुत गलत किया है। बच्ची अपने चार भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थी। गांव के लोग बच्ची की लाश देखकर हैरान रह गए। मुकेश ने मेरी बेटी के साथ 4 घंटे तक गंदा काम किया। उसने विरोध किया होगा तो आरोपी ने उसे पीटा होगा तभी उसका दांत टूटा हुआ है। परिजनों का कहना है कि हमारी बच्ची के हत्यारों को फांसी होनी चाहिए। गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि बच्ची मंगलवार रात से लापता थी। परिजनों की सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।रेप के बाद हत्या की आशंका है। गांव के एक युवक का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद सो वो फरार है। --------------- ये खबर भी पढ़ें रेप के बाद बच्ची की हत्या, पढ़िए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट:रोहतास में शरीर में 22 जगह नाखून से नोंचा, दांत से काटा; प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट सासाराम में 12 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव उसके घर से 200 मीटर दूर मिला। शुक्रवार को बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया गया। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0