284 घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब:किशनगंज में छठ महापर्व की धूम;NDRF-मेडिकल यूनिट 'ऑन द स्पॉट'

Oct 28, 2025 - 00:30
 0  0
284 घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब:किशनगंज में छठ महापर्व की धूम;NDRF-मेडिकल यूनिट 'ऑन द स्पॉट'
किशनगंज में छठ महापर्व का उत्साह चरम पर है। सोमवार शाम को हजारों श्रद्धालुओं ने 284 सजे हुए घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ था। मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस पावन पर्व का समापन होगा। पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। एसपी सागर कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। जिले के कुल 284 छठ घाटों में से 51 किशनगंज थाना क्षेत्र में हैं। आस्था के महापर्व की मनमोहक तस्वीरें देखें... साफ-सफाई,पानी और लाइट का अरेंजमेंट इन घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, गोताखोर, एनडीआरएफ की टीमें और मेडिकल यूनिट भी मौजूद हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। घाटों पर भक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधानों में छठी मैया के गीत गाते हुए घाटों की ओर बढ़े। स्थानीय लोगों ने इस बार घाटों की सजावट और व्यवस्था को पहले से बेहतर बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News