सीवान में इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू:53 केंद्रों पर 52 हजार 952 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, 2 शिफ्ट में होगी परीक्षा

Feb 2, 2026 - 08:30
 0  0
सीवान में इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू:53 केंद्रों पर 52 हजार 952 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, 2 शिफ्ट में होगी परीक्षा
सीवान में सोमवार से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई है। पूरे बिहार के साथ-साथ सीवान में भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। सुबह से ही जिलावासियों की नजरें परीक्षा केंद्रों पर टिकी रहीं, जहां हजारों परीक्षार्थी अपने भविष्य की तैयारी के साथ पहुंचे। 53 परीक्षा केंद्र, 52,952 परीक्षार्थी होंगे शामिल जिले में कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, इस बार 52,952 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 25,208 छात्र; 27,742 छात्राएं और 2 थर्ड जेंडर परीक्षार्थी शामिल हैं। संकायवार आंकड़े भी काफी दिलचस्प हैं- आर्ट्स : 20,712 साइंस : 30,547 कॉमर्स : 13,997 वोकेशनल : 4 महिला परीक्षार्थियों के लिए 4 आदर्श परीक्षा केंद्र छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस बार 4 परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। इनमें केवल छात्राओं की ही परीक्षा आयोजित की जा रही है। ये केंद्र हैं डीएवी मिडिल स्कूल, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर; महादेवा; ए.भी.एम मिडिल स्कूल, जेपी चौक; ए.एन.यू.एस. महिला कॉलेज, महाराजगंज इन आदर्श परीक्षा केंद्रों पर खास बात यह है कि केंद्राधीक्षक से लेकर वीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी—सभी महिला हैं। इससे छात्राओं को एक सुरक्षित और सहज वातावरण मिल सकेगा। पहले दिन: जीवविज्ञान, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र की परीक्षा पहले दिन की पहली पाली में जीवविज्ञान, दर्शनशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई है। जबकि दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा ली जा रही है। परीक्षाएं तय समय पर शुरू हों और किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट से लेकर गश्ती दल तक तैनात प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पुरुष और एक महिला स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आदर्श केंद्रों पर दोनों मजिस्ट्रेट महिला होंगी। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, 19 गश्ती दल, 7 जोनल अधिकारी, 4 सुपर जोनल अधिकारी को ड्यूटी पर लगाया गया है। करीब 200 होमगार्ड जवान भी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। समय पर पहुंचे परीक्षार्थी, नियमों का पालन करें डीएम ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे। एडमिट कार्ड और आवश्यक सामग्री साथ लाएं। किसी भी तरह के कदाचार से दूर रहें। परीक्षा केंद्र पर नियमों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News