समस्तीपुर में बिजली विभाग के स्टाफ की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से जान जाने की आशंका, घर के पास मिली लाश

Dec 16, 2025 - 13:30
 0  0
समस्तीपुर में बिजली विभाग के स्टाफ की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से जान जाने की आशंका, घर के पास मिली लाश
समस्तीपुर में बिजली विभाग के एक कर्मी का शव घर के पास मिला है। अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका है। मृतक राजन कुमार(26) बलभद्रपुर खजूरी गांव का रहने वाला था। मानव बल के तौर पर बिजली विभाग में कार्यरत था। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। बहनोई धीरज ठाकुर ने बताया कि राजन अक्सर देर रात घर लौटता था। सोमवार रात ड्यूटी पर है। 11 बजे के करीब पिताजी को फोन करके कहा था कि देर से आऊंगा। खाना निकालकर बाहर रख दीजिएगा। रातभर घर नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर डेड बॉडी मिली। घटनास्थल पर टायर के निशान मिले हैं। जांच में जुटी पुलिस राजन कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई विमलेश कुमार और मंझले भाई अखिलेश कुमार हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News