शेखपुरा में DM ने संपूर्णता अभियान 2.0 पर दिए निर्देश:31 जनवरी को होगा शुभारंभ, 14 अप्रैल तक चलेगा विशेष कार्यक्रम

Jan 29, 2026 - 19:30
 0  0
शेखपुरा में DM ने संपूर्णता अभियान 2.0 पर दिए निर्देश:31 जनवरी को होगा शुभारंभ, 14 अप्रैल तक चलेगा विशेष कार्यक्रम
शेखपुरा में डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। यह बैठक गुरुवार को डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।अभियान का उद्देश्य देश के सभी आकांक्षी जिलों और प्रखंडों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है। यह विशेष अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलेगा। बैठक में जिला स्तर पर 5 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) और प्रखंड स्तर पर 6 KPI में 100% उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उद्घाटन 2 फरवरी को किया जाएगा संपूर्णता अभियान 2.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ 31 जनवरी को होगा। इसमें संसद प्रतिनिधि, विधानमंडल सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। आकांक्षी प्रखंड शेखपुरसराय में इस अभियान का उद्घाटन 2 फरवरी को किया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी सह नीति आयोग के नोडल पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सहायक योजना पदाधिकारी सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और आईसीडीएस विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News